![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। महाकुंभ यात्रा रथ का नगर में गरिमामय स्वागत किया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और विधायक प्रकाश दिवेदी ने जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस पावन यात्रा का अभिनंदन किया।

नगर में प्रवेश करते ही संकट मोचन मंदिर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने यात्रा रथ का स्वागत किया और विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। यह यात्रा समाज में जागरूकता लाने और आध्यात्मिक मूल्यों को सहेजने का उत्कृष्ट प्रयास है।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से महाकुंभ में सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

इसके पश्चात, नगर के अतर्रा चुंगी स्थित मैरिज परिसर में विधायक प्रकाश दिवेदी ने महाकुंभ यात्रा का पूजन-अर्चन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया।

विधायक ने कहा, महाकुंभ मेला आस्था, विश्वास और परंपरा का महापर्व है। इसकी विशेषता केवल विशालता में नहीं, बल्कि विविधता में भी है। करोड़ों श्रद्धालु यहां एकत्रित होकर अध्यात्म और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने जनता से आग्रह किया कि अमृत स्नान का पुण्य कमाने के लिए प्रयागराज जरूर पहुंचे और इस महान आयोजन का हिस्सा बनें। महाकुंभ यात्रा रथ के स्वागत के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया। श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि इस सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनकर अपनी परंपराओं और आस्थाओं को प्रकट करते नजर आए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
