28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब हो गया।चौंकाने वाला मामला यह है की बाल विकास परियोजना विभाग की बालिका श्री योजना में घालमेल उजागर हुआ है। बालिकाओं के नाम से बने 397 एनएससी बाॅन्ड कार्यालय से गायब हो गये। दो का डाक विभाग से भुगतान भी हो गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जांच के आदेश दिये हैं।

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेशमामला कुछ इस प्रकार है। वर्ष 2005 में सरकार की बालिका श्री योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत निर्धन परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं के नाम 8 सौ रुपये की डाक विभाग से एफडी कराई गई थी। योजना के तहत बच्ची के 18 साल पूरे होने पर यह पैसा उसे आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए दिया जाना था।

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश
Scam: NSC bonds of Balika Shree Yojana missing: DM Durga Shakti orders investigation

जिले की करीब दो हजार से अधिक बच्चियों के नाम एफडी कराई थी। बाॅन्ड ब्लाक स्तर सीडीपीओ कार्यालयों में रख दिए गए, ताकि बच्चियों को बालिग होने पर दिए जा सकें। लेकिन कई ब्लाकों में बाबुओं ने डाक विभाग की मिलीभगत से बाॅन्ड का भुगतान करा लिया।

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश
Scam: NSC bonds of Balika Shree Yojana missing: DM Durga Shakti orders investigation

बच्चियों के अभिभावकों के मांगने पर उन्हें टरकाते रहे। छह दिसंबर को पैलानी निवासी कामता ने डीएम से शिकायत कर बताया कि बहन सहोद्रा के बालिग होने व शादी तय हो जाने पर वह बाॅन्ड के लिए परियोजना कार्यालय तिंदवारी गया तो पता चला कि बहन व गांव की अन्य बच्चियों के बाॅन्ड कार्यालय से गायब हैं। उनका डाक विभाग से भुगतान भी करा लिया गया है।

केन नदी में जाने वाला प्रदूषित पानी रोका जाएगा: डीएम दुर्गा नें दिये निर्देशडीएम ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। समिति में मुख्य कोषाधिकारी विनोद बाबू व जिला कार्यक्रम अधिकारी एनके पांडेय भी रहेंगे। एसडीएम रजत वर्मा नें बताया की बालिका श्री योजना की जांच शुरू कर दी गई है। डाकघर तिंदवारी शाखा से श्री बालिका योजना से संबंधित अभिलेख मंगाए गए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर नें ‘लोकतंत्र के भगवान’ की किया पूजा: बताया ‘सपा’ ही उनकी सबसे ‘बड़ी पुजारी’

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

जीआरपी एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी : उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

नवरात्र पर नवेली बुंदेली कन्या कार्यक्रम की डीएम नें मचा रखी है धूम : हो रही है सराहना

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर

ब्रेकिंग न्यूज़