City News Uttar Pradesh
गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर
उत्तर प्रदेश

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में गणित मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता थे, जबकि अध्यक्षता जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, आरोग्य भारती के जिला संयोजक तरुण खरे, अवधेश द्विवेदी, नारायण तिवारी और महेश मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

गणित मेले में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उल्टी गिनती पहाड़ा, गणित प्रदर्शनी, गणित चार्ट, चित्रकला, रंगोली, कविता, भाषण, निबंध और मापन प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक एसपी कुशवाहा (गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज) और संजय तिवारी (प्रधानाचार्य, राजा देवी इंटर कॉलेज) रहे। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के आचार्य मनोज तिवारी ने पूरी व्यवस्था का संचालन किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तक सतत साधना का विमोचन भी किया गया।

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उन्होंने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने अभिभावकों के सवालों का समाधान किया और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर के सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की भी उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम द्वारा ‘फंड का फुल एक्शन प्लान’: अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पार्टी की मजबूती के लिये बूथ स्तर पर की ओवर हालिंग: पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘अफसरों’ को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़