City News Uttar Pradesh
बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !
उत्तर प्रदेश

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आश्चर्यजनक खबर। मंडल का किसान खरबपती बनने की कगार पर है। अभी वह 80 अरब की ऊंचाई पर पहुंच गया है। हमारे खबर के आश्चर्य का विश्लेषण यह है की बीस साल के सूखे ने किसानों को अभी तक 80 अरब का कर्जदार बना दिया।बुंदेलखंड में पिछले 50 वर्षों में करीब 20 वर्ष ऐसे रहे कि दैवीय आपदाओं ने किसानों की फसलें बर्बाद हुईं। दो दशक से सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के किसान आर्थिक रूप से उबर नहीं पा रहे हैं। आय दोगुनी करने के सरकारी दावे भी खोखले साबित हुये। आंकड़ों की माने तो चित्रकूटधाम मंडल में चार लाख से अधिक किसानों पर कर्ज है।

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

इन पर करीब 80 अरब से अधिक का कर्ज है। इनमें एक लाख से अधिक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने बैंक से करीब 35 अरब रुपये का कर्ज ले रखा है। बैंक के तमाम “चबुकों” के बाद भी लौटा नहीं पा रहे है। बैंकों ने अपनी रकम “बटटे खाते” में डाल दी है। दूसरी ओर शासन को सूखा न्यूनीकरण प्रबंधन के तहत मंडल मे सौ करोड़ की कार्ययोजना भेजी गई है। कृषि रिपोर्ट की माने तो 1972 व 1973 में मंडल सूखाग्रस्त रहा। पांच साल तक कुछ फसल ठीकठाक रही और 1979 में मानसून फिर दगा दे गया।

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

एक साल बाद 1980 व 1983 तक लगातार मंडल सूखे की विभीषिका से जूझता रहा। 1986 व 87 में भी मानसून रूठा रहा। इसके बाद 1990 से 1993 तक व 1997, 1998 मे भी कुदरत ने साथ नहीं दिया। वर्ष 2003, 2005, 2011, 2016, 2017 और 2020 में भी मंडल सूखाग्रस्त रहा। उप निदेशक कृषि विजय कुमार सुहाने सपने दिखाते हैं। उनका का कहना है कि सरकार की सूखा न्यूनीकरण प्रबंधन योजना के तहत जिले में खेत-तालाब, पशुपालन, उद्यान जैसी तमाम योजनाएं संचालित हैं। इधर, विभागों ने 100 करोड़ की कार्ययोजना और भेजी है। उम्मीद है कम बारिश पर भी किसान खेती से मालामाल होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी ने भूगर्भ जल संरक्षण पर दिया संदेश : पानी की हर एक बूंद की कीमत होगी समझनी, विशिष्ट महानुभावों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग

City News Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के “राम” और “चाणक्य”, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

मंडी में खुले में ‘सड़’ रहा 65 बोरी गेहूं: मंडलायुक्त का ‘पारा’ चढ़ा, अफसरों को ‘जमकर’ फटकार !

City News Uttar Pradesh Desk

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : फुटपाथ किनारे सो रहे चार मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़