City News Uttar Pradesh
नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल: 49 डिग्री तापमान ने झुलसाया
उत्तर प्रदेश

नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल: 49 डिग्री तापमान ने झुलसाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। नौतपा में तप रहे बांदा जिले में सूरज ने जमकर आग बरसाई। दिन और रात तपने से शहरवासी परेशान रहे। न घर और न बाहर चैन मिला। नौतपा के सात दिन बीतने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम 49 और न्यूनतम 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल: 49 डिग्री तापमान ने झुलसाया
People are in a bad condition due to the heat of the Sun God in Nautapa: 49 degree temperature scorched.

मौसम विभाग के मुताबिक जून माह के पहले दिन से बादल और तेज हवा गर्मी से राहत दे सकती है। 25 मई को नौतपा की शुरूआत हुई थी। पहले ही दिन 48 डिग्री तापमान रहा। इसके बाद से पूरा सप्ताह बीत गया, लेकिन गर्मी से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली। तीन दिन से लगातार जनपद में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा है। गुरुवार को शाम बूंदाबादी व तेज हवा से कुछ राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन शुक्रवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। रात उमस भरी रही।

नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल: 49 डिग्री तापमान ने झुलसाया
People are in a bad condition due to the heat of the Sun God in Nautapa: 49 degree temperature scorched.

सुबह सात बजे से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। शाम छह बजे तक सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों को लू का सामना करना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम 49 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हवा का रुख बदलने का अनुमान है। इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है, पर गर्मी अभी सप्ताह भर सताती रहेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर अवैध शराब और 200 किलो महुआ बरामद

विधायक प्रकाश का भूमि पूजन, लोकार्पण : शहरवासियों का मन बागवां ! …

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजयुमो के जिला मंत्री ने घायल बच्ची को पहुंचाया अस्पताल …

News Update | Today News in Hindi | देश-प्रदेश की ताजा खबर | हिंदी न्यूज़, Latest Breaking || City News Uttar Pradesh

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़