- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। गर्भवती प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकारी है। हत्यारोपी प्रेमी के अनुसार किशोरी के अन्य से भी शारीरिक संबंध थे। ऐसे में पुलिस कुछ और लोगों का भी डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मई की रात शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी।

15 मई को उसका शव गांव के बाहर नाले के किनारे झाड़ियों में मिला था। पिता ने गांव के ही धीरेंद्र पटेल व सुभाष उर्फ छोट्टन पर घटना को अंजाम देने की आशंका जाहिर की थी। दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि होने पर जांच का दायरा बदल गया। पुलिस जांच टीम ने थाना क्षेत्र के बगरेही के पास से पैकौरा माफी निवासी धीरेंद्र सिंह पटेल को गिरफ्तार किया।

जिसके कब्जे से आलाकत्ल जूट की रस्सी व मृतका की एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई है। एसपी के अनुसार हत्यारोपी ने बताया कि उसका किशोरी से कई साल से प्रेम प्रसंग था। उसके कुछ दूसरे लोगों से भी संबंध थे। गर्भवती होने पर उसने गर्भ गिराने की दवा मांगा था, लेकिन वह टाल देता था। जब उसने कहा कि यह बच्चा उसे ही पालना पड़ेगा तो आखिरकार उसे रास्ते से हटाने के लिए दवा देने के बहाने घर बुलाया। वहीं पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। एसपी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
