City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – डीएम, विधायक के साथ आयुक्त की भी कृपा बरसी : मॉडल बनेगा विकास खंड बिसंडा।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा ब्लाक के दिन बहुरेंगे। आयुक्त की कृपा इस ब्लाक पर बरसेगी। वैसे भी सदर विधायक प्रकाश दिवेदी औऱ निवृतमान जिला पंचायत सदस्य सरिता दिवेदी नें यहां विकास की सरिता बहाई है।जिलाधिकारी आनन्द सिंह वैसे भी सरकार की योजनाओ के क्रियानव्यन से पूरे जिले को अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता से आनंदित करनें का प्रयास कर रहें है। वहीं अब चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त की मेहरबानी बिसंडा ब्लाक के लिये खुश किस्मत ही मानी जायेगी।


मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह नें हाल में हीमंडल का चार्ज संभाला है। मंडल की नब्ज टटोलने के लिये दौरा कर रहें हैं। इसी क्रम में बांदा जिले के बिसंडा ब्लाक का आयुक्त नें निरीक्षण किया। इसे मॉडल विकासखंड के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजना में अधिक धनराशि खर्च करने वाली पांच ग्राम पंचायतों के सत्यापन मंडल स्तरीय अधिकारियों से कराए जाने को कहा।

मंडलायुक्त दिनेश ने ब्लाक परिसर, कार्यालय, मनरेगा अनुभाग, पंचायत कार्यालय, जन शिकायत पटल का निरीक्षण करते हुए निस्तारित शिकायतों की जानकारी की।ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि मनरेगा से ऐसे काम कराए जाएं जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो। सोशल आडिट प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा। कमिश्नर ने वृद्धावस्था के 284 व निराश्रित महिला पेंशन के 38 मामलों का प्रकरण तीन दिन में सत्यापन व निस्तारण सहित ब्लाक क्षेत्र में बन चुके 36 सामुदायिक शौचालय, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 15 दिन में निर्माण के निर्देश दिए। बीडीओ को यह भी निर्देश दिए कि पंचायत भवन को मिनी सचिवालय के रूप में संचालित कराएं। कहा कि बिसंडा को माडल ब्लाक के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, उपनिदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, बीडीओ मनोज कुमार सिंह आदि भी साथ में थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संजय निषाद नें कसा तंज: कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए नहीं याद आते हैं पिछड़े

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूट मंडल बन जायेगा रेगिस्तान ! नहीं मिलेगा पानी ! …

सीएम के सलाहकार का गंदगी देख फूटा गुस्सा : ईओ को बुलाकर लगाई फटकार, 10 दिन का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

Banda : खदान कर्मी की हत्या में पुलिस ने तीन को दबोचा …

City News Uttar Pradesh

कुछ खास मतदाताओं के लिये घर पर ही वोट डालने की व्यवस्था : बैलेट पेपर में ठप्पा

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम: या हुसैन की गूंजी सदायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़