City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहनलालगंज लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी आरके चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा “हम किसान भाइयों से कह के जा रहे हैं किसानों का पूरा का पूरा कर्जा माफ करने का काम करेंगे। वहीं सपा मुखिया ने कहा समाजवादी पार्टी ने तय किया है, राशन की गुणवत्ता बढ़ाएगी, वहीं पैकेट का आटा देकर के गरीबों को आटा के साथ डाटा फ्री देने का काम करंगे।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ
Akhilesh Yadav also made a big promise to the youth: flour, data and the entire loan of farmers will be waived off.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा नौजवानों की नौकरी तो छीनी है साथ ही नौजवानों का एक तिहाई जीवन खराब कर दिया, और अग्निवीर जैसी योजना लांच कर दी। समाजवादी सरकार और INDIA गठबंधन की सरकार इस व्यवस्था को खत्म करेगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि “हमारे किसानों से कहा इनकी आय दोगुनी हो जाएगी, हमारे किसानों की आए दोगुनी नहीं हुई बल्कि उनको लूटने की तैयारी की थी। बड़े- बड़े उद्योगपतियों से मिलकर के हमारे किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी की थी। मोहनलालगंज में चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने कहा 10 साल की केंद्र और 7 साल की उत्तर प्रदेश सरकार, बताओ 17 साल में क्या मिला है ? लखनऊ शहर में और बाकी शहरो में होर्डिंग से डबल इंजन सरकार का एक इंजन गायब है।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ
Akhilesh Yadav also made a big promise to the youth: flour, data and the entire loan of farmers will be waived off.

ये पहला चुनाव मैं देख रहा हूं जहां पर जनता अपने आप चुनाव लड़ रही है, और ये लोग जो गारंटी लेकर आए हैं इस बार लखनऊ और मोहनलालगंज दोनों मिलकर के इनकी घंटी बजा देंगे। राजधानी लखनऊ के अंतर्गत आने वाली मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. मोहनलालगंज सीट पर 20 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है और इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद कौशल किशोर को ही चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने इस सीट पर आरके चौधरी को टिकट दिया है तो बसपा ने राजेश कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

निकाय चुनाव में सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष पर निशाना

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बच्चों की शिक्षा में ध्यान दे अभिवावक व अध्यापक-देवेश कुमार मोनू

City News Uttar Pradesh

जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी ‘चीख रही है बेबसी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़