28.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव
उत्तर प्रदेश

जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नें चित्रकूट से देश को ये बड़ा संदेश दिया कि आने वाले पांच सालों तक गरीबों को पांच किलो अनाज और किसानों को किसान निधि की सम्मान राशि मिलती रहेगी। तीन करोड़ लखपति दीदी हम चुनने जा रहे हैं। 70 साल से ऊपर वालों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम होगा।

जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव
JP Nadda’s challenge: Election to make those who call Ram imaginary sit at home

जेपी नड्डा यहां भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चित्रकूट कहा कि यहां पूरे बुंदेलखंड के विकास के प्रति भाजपा सरकार समर्पित है। नड्डा ने कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में लगातार नई उंचाईयों को छू रहा है। हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की रेस में हैं।

जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव
JP Nadda’s challenge: Election to make those who call Ram imaginary sit at home

विपक्ष पर बरसते हुए नड्डा ने कहा कि ”हमने 55 करोड़ लोगों को पांच लाख का हेल्थ स्कीम दिया, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता है वो आपके घर जाएंगे आपका फार्म भरवाया जाएगा। कहा की आने वाले पांच सालों में किसान निधि और पांच किलो अनाज मिलता रहेगा। हम तीन करोड़ लोगों को लखपति दीदी बनाएंगे।

जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव
JP Nadda’s challenge: Election to make those who call Ram imaginary sit at home

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ‘इंडिया एलायंस परिवार बचाने के लिए निकल पड़ा है। हम कहते हैं भ्रष्टाचार को हटाना है वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाना है। तंज कसा की कि पूरा विपक्ष आज परिवारवाद में डूबा है। ये सभी राम विरोधी हैं।

जेपी नड्डा की ललकार : राम को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का चुनाव
JP Nadda’s challenge: Election to make those who call Ram imaginary sit at home

इनको समर्थन नहीं दें ये सनातन के विरोधी हैं। जनसभा को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, बांदा विधायक प्रकाश दिवेदी, बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल आदि नें भी संबोधित किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, 6 पर मुकदमा

City News Uttar Pradesh

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की बड़ी उपलब्धि: मौतों का पर्याय काली घाटी का चौड़ीकरण शुरू

City News Uttar Pradesh

रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला ‘युवक’ का शव, विवाद के बाद हुआ था ‘लापता’ !

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा चिंतित: काली घाटी बन गई है काल, अफसर बेपरवाह

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

ब्रेकिंग न्यूज़