24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बलिया : दो कर्मियों के निलंबन के बाद आठ पर लटकी तलवार, जेल कर्मचारियों में मचा हड़कंप …

 

बलिया : जिला कारागार से फरार बंदी बेचू राम की गिरफ्तारी के बाद भी जेल प्रशासन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में जेल वार्डेन शिवकुमार, हेड वार्डेन कृष्ण कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। वार्डेन कुशाग्र श्रीवास्तव, हेड वार्डेन सुरेंद्र प्रसाद के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। अभी प्रभारी डीआईजी धनीराम की जांच पर शासन स्तर से आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों पर गाज गिरनी लगभग तय मानी जा रही है। इस रिपोर्ट को लेकर जेल कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। इस बीच प्रशासन ने जिला कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी करने का निर्णय लिया है।

कई थाना क्षेत्रों में हत्या सहित दो दर्जन मामलों में पिछले दो वर्षों से जेल में बंद शातिर अपराधी बेचू राम चार जनवरी की रात फरार हो गया था। बेचू तन्हाई बैरक के रोशनदान में लगी लोहे की छड़ को काटने के बाद दीवार फांद कर भाग निकला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी डा. विपिन ताडा ने पांच टीमें गठित कर खोजबीन शुरू कराई।

घटना के दस दिन बाद कोतवाली व एसओजी पुलिस ने 13 जनवरी की देर रात काजीपुरा रेलवे क्रासिग के पास मुठभेड़ में बेचू को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान गोलीबारी में बेचू के पैर में गोली लगी थी। जेल से फरारी में उसकी मदद गाजीपुर निवासी सदानंद यादव व रसड़ा विशुनपुरा क्षेत्र के दीपू कुमार ने रस्सी व मोबाइल देकर की थी। इसके सहारे वह दीवार फांदकर बाहर निकला था। वहां पहले से बाइक लेकर खड़े दोनों उसे साथ लेकर भागे थे। कोतवाली पुलिस सदानंद व दीपू की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि दोनों ने बेचू के जेल से भागने में बाहर से मदद पहुंचाई थी। बेचू ने पूछताछ में इन दोनों का नाम बताया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान युवक का पैर फिसलने से चेक डैम में डूबकर मौत

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के ‘हनुमान’: प्रबुद्धजनों को दिलाई ‘विकास की गारंटी’

City News Uttar Pradesh Desk

करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

चिंगारी संगठन बनेगी ज्वाला: विद्याधाम समिति नें प्रशिक्षण से नवाजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़