City News Uttar Pradesh
खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी
उत्तर प्रदेश

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक महिला सिपाही के साथ रेप की बड़ी वारदात सामने आई है। रेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप महिला सिपाही के साथ तैनात कांस्टेबल पर लगा है। जिसकी सूचना महिला सिपाही ने आधिकारियों को दी। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी
Khaki gets tainted again: Constable raped female constable, then threatened to kill her

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल और महिला खुद एक थाने में तैनात थे। महिला ने बताया कि इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार रेप की वारदात को आंजाम दिया। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने आरोपी सिपाही का विरोध किया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी।

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी
Khaki gets tainted again: Constable raped female constable, then threatened to kill her

महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। महिला की शिकायत में पुलिस अधिकारियों को इस बात की भी जानकारी दी है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल शादीशुदा है। महिला कांस्टेबल ने डर की वजह से लंबे समय तक शिकायत नहीं की। आरोपी का ट्रांसफर होने के बाद महिला ने पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने रखा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कर्मवीर सिंह है जो कि फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने अग्नि पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का ‘सूखा’ होगा ‘समाप्त’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा डीएम ने दी दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले, रिकवरी दर को लेकर आई अच्छी खबर …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

ब्रेकिंग न्यूज़