23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से जल्द ही बांदा-कानपुर हाईवे की तस्वीर और तकदीर अब बदल जायेगी। बांदा से वाया ललौली चौडगरा तक इस सड़क का न सिर्फ सुदृढ़ीकरण होगा बल्कि ये फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए शासन ने 136 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिये हैं।

प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर
Due to the efforts of Prakash Dwivedi, the fate and picture of Banda-Kanpur Highway will change

विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि 15 मार्च को शासन ने बांदा से चिल्ला तक फोरलेन की योजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 136 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिये हैं। जोकि इसी वित्तीय वर्ष में की गयी है। इसी स्वीकृति के सापेक्ष 4791 लाख रुपये लोकनिर्माण विभाग को दे भी दिये गये हैं। प्रतिनिधि ने आपको बता दें की सदर विधायक द्वारा लगातार मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के संज्ञान में यह तथ्य लाया जा रहा था, कि इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री किन कठिनाईयों का सामना करते हैं। अक्सर बांदा से कानपुर जाने वाले मरीज जिन्हें डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर देते हैं, उन्हें कानपुर पहुंचने में कई-कई घंटे लग जाते हैं। ऐसे में मानवता की दृष्टि से यह मार्ग प्राथमिकता के आधार बनना चाहिये।

प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर
Due to the efforts of Prakash Dwivedi, the fate and picture of Banda-Kanpur Highway will change

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लगातार सदन की कार्यवाही के दौरान नियम 51 एवं नियम 301 के अन्तर्गत इस मार्ग को ठीक करने की मांग रखी थी। उनके इसी प्रस्ताव पर शासन द्वारा लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया गया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी भी बताया कि बांदा-चिल्ला-ललौली-चौडगरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य 3 चरणों में किया जायेगा। इसके प्रथम चरण में बांदा-चिल्ला मार्ग की वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है, जबकि आगे के मार्गनिर्माण की वित्तीय स्वीकृति अगले वित्तीय वर्ष में की जायेगी। इसके निर्माण के बाद बांदा से कानपुर जाने वाले यात्रियों को जहां सुगमता होगी, वहीं व्यापारियों सहित बांदा से आकस्मिक दुर्घटनाओं में रेफर मरीज भी कानपुर तक समय से पहुंच सकेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का “आपका सेवक आप के द्वार”, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

यूपी में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक: गाजियाबाद के दंपती में संक्रमण की पुष्टि, अलर्ट जारी

City News Uttar Pradesh

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी …

यूपीः चलती कार में किशोरी से गैंगरेप,14 दिन भटका परिवार, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

Banda : कालिजर दुर्ग के जंगल में आग, पर्यटकों का प्रवेश रोका गया …

City News Uttar Pradesh

महाेबा : विधायक लिखी कार में सवार लोगों ने युवक को पीटकर लूटा, पीठ पर घोपी कांच की बोतल…

ब्रेकिंग न्यूज़