27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने दिए निर्देश: यूपी सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दिए निर्देश: यूपी सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का आदेश दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश: यूपी सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट
CM Yogi gave instructions: All categories will get three years relaxation in age limit in UP constable recruitment.

बता दें कि आयु सीमा में छूट देने के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत कई विधायकों और राजनीति दलों के नेताओं ने आयु सीमा में छूट देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बाद अब केंद्रीय मंत्री वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका दायर किए जाने की सूचना है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

दरअसल, सिपाही भर्ती में सामान्य वर्ग की आयु सीमा को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गयी है। पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं की दलील है कि वर्ष 2018 के पांच साल बाद करीब 60 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्तियों में पांच साल का विलंब होने से तमाम युवाओं की आयु सीमा अधिक हो चुकी है, जिसकी वजह से उनको पुलिस में भर्ती होने का मौका नहीं मिल सकेगा। वहीं आरक्षण के दायरे में आने वाले अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच साल की छूट मिल रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जेबें खाली कराने को आतिशबाजी का सज गया बाजार: सुरक्षा के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

सपा का ब्राह्मण कार्ड : स्व. जनेश्वर मिश्रा कि जयंती पर साईकिल दौड़ाकर दी राजनितिक रफ़्तार …

डीजीपी के आदेश ‘हवा हवाई’: बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

विधायक प्रकाश नें लगाई गावों में जन चौपाल : देखें चल रहे विकास कार्य …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़