City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News – पंचायत चुनाव के लिए छठीं-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को किया बर्खास्त 

कुशीनगर : कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लाक के सुमही बुजुर्ग गांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बीएलओ ने सूची तैयार करते समय फर्जी तरीके से करीब 400 ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए जो या तो 18 साल से कम उम्र के हैं या वहां के निवासी नहीं हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

पंचायत चुनाव के लिए बनाई जा रही मतदाता सूचियों का प्रथम प्रकाशन हो चुका है। इस पर आपत्तियां लेकर अब अंतिम सूची का प्रकाशन होना है। फाजिलनगर ब्लाक के सुमही बुजुर्ग गांव में बीएलओ का कार्य रोजगार सेवक लोकमान अंसारी कर रहे थे। गांव के मधुबन सिंह, शेषनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीएलओ द्वारा 14 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को भी मतदाता बना दिया गया है।

तीन सदस्यीय कमेटी कर रही जांच

आरोप है कि बीएलओ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहता है। पिछले पंचायत चुनाव में वह ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। बीएलओ द्वारा अपने मजरे के तीन वार्ड से करीब चार सौ नए मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ दिया गया है। जिसमें कई नाम पड़ोसी गांव व पड़ोसी प्रांत बिहार के भी हैं। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीते सप्ताह आरोपी बीएलओ लोकमान अंसारी को हटाकर दूसरे को बीएलओ बना दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आयी थी कि पूर्व बीएलओ ने फर्जी आधार नंबर व नाम-पते से जो मतदाता बनाए हैं उसमें से कई छठीं व सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण वोरा ने बताया कि मामले की जानकारी तीन दिन पहले हुई थी। शिकायतों की ब्लाक व राजस्व कर्मियों से जांच कराई गई है। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। तत्कालीन बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। एडीओ पंचायत मजरूल हक ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर उनकी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। कमेटी जल्द जांच कर अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अफसरों को भेजेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

माघ मेला में परिवहन व्यवस्था: चित्रकूट मंडल में निगम नें कर दी बल्ले -बल्ले

Banda :पत्नी के चले जाने से डिप्रेशन में आए युवक ने, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या …

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचेगा स्वास्थ्य लाभ

City News Uttar Pradesh

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़