- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें भाजपा में चुनावी चेतना भरी। हौसला आफजाई किया की चुनाव में वोटर चेतना अभियान सफलता की कुंजी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बबेरू के सुकदेव सिंह महाविद्यालय में वोटर चेतना महाभियान के निमित्त आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कि इस अभियान में मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यंत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने कहा कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
