28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !
उत्तर प्रदेश

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाइसेंस मिला नहीं करोड़ों के पटाखे डंप कर लिए और प्रशासन सन्न नहीं हुआ। बेखबर रह गया। आश्चर्य की बात यह है की जिले में किसी भी पटाखा विक्रेता के पास अधिकृत लाइसेंस नहीं है। ऐसे में स्थायी व अस्थाई पटाखा व्यापारी चोरी -चोरी -चुपके -चुपके दिल्ली, कानपुर से ट्रैवल्स बसों व ट्रांसपोर्ट और ट्रेन की एसएलआर बोगियों के जरिए पटाखे यहां लाकर स्टाक कर लिये हैं !

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !
Firecrackers worth crores were dumped even before getting the license: Administration is not stunned!

जिले में पटाखा विक्रेताओं ने पटाखों का बम्फ़र स्टाॅक किया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार ट्रेन में बुक करके या रोडवेज बस से पटाखा लाने में ज्यादा खतरा होने से व्यापारी ट्रैवल्स व ट्रांसपोर्ट के जरिए दिल्ली, कानपुर से चाइनीज पटाखों को यहां ला आये हैं। ट्रेनों में लगने वाले एसएलआर बोगी के जरिए भी चोरी से पटाखे लाये गये हैं।

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !
Firecrackers worth crores were dumped even before getting the license: Administration is not stunned!

बताते हैं कि रेलवे इन बोगियों को ठेके पर उठा देता है। व्यापारी ठेकेदार से साठगांठ करके बिना बुक कराए ही माल यहां ले आते हैं। सूत्रों की माने तो पिछले तीन दिनों में एक करोड़ से अधिक के तेज आवाज के पटाखे लाये जा चुके हैं। इनमें ऐसे भी पटाखे हैं, जिन्हें बेचा गया तो उनके जलने से होने वाली तेज आवाज एवं प्रदूषण से स्वास्थ के लिये हानिकारक है।  जानकारों कें मुताबिक 25 से लेकर 100 प्रति पीस वाले ऐसे बम हैं, जिनकी आवाज से पुरानी कमजोर दीवारें भी ढह सकती हैं। प्रशासन को चाहिये की जितनों को लाईसेंस दिया गया है उनके स्टाक को चेक करें।

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !
Firecrackers worth crores were dumped even before getting the license: Administration is not stunned!

हर साल प्रशासन तेज आवाज के पटाखों के बिकने व छुटाने में रोक के दावे करता है, लेकिन कोई ऐसा साल नहीं निकला जिसमें तेज आवाज के पटाखों की बिक्री न हुई हो। सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी फिलहाल अनजान हैं। उन्हें इस संदर्भ में कोई ऐसी शिकायत नहीं प्राप्त हुई। बताया की लाइसेंस मिलने के बाद ही पटाखों की बिक्री करने की अनुमति है। मानक विहीन पटाखे और बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बिक्री पायी जानें पर सख्त कार्रवाई होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का ‘सजेगा’ दिव्य दरबार : ‘हनुमंत कथा’ बनेगी ‘आस्था का केंद्र’

City News Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ बांदा में ‘उबाल’ : सड़कों पर उतरे ‘हिंदू संगठन’

City News Uttar Pradesh

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था…

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने बांदा में “अन्ना साड़ों की जंग पर कसा तंज”: भाजपा सरकार पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

बांदा : कृषि राज्य मंत्री को सम्मान न देने वाले डॉक्टर से अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण …

ब्रेकिंग न्यूज़