- विनोद मिश्रा
प्रयागराज। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें शनिवार को सर्किट हाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग एवं गंगा प्रदूषण(जल निगम) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लापरवाही पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। कुंभ मेले की कार्ययोजना पर भी मंथन कर गहन जानकारियां लीं। हर कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से करने के सख्त निर्देश दिये।

बैठक में राज्य मंत्री निषाद द्वारा नलकूपों की चालू स्थिति, नहरों के संचालन एवं पानी की उपलब्धता की गहन समीक्षा की गई। मंत्री ने समस्त नलकूपों एवं पंप नहरों को पूरी क्षमता से चलाने तथा जनपद के सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचने के निर्देश दिए।
मंत्री रामकेश निषाद नें एसटीपी रिंग बांध के स्लोप पिचिंग कार्य एवं एसटीपी रिंग बांध पर बाढ़ कार्य खण्ड के बाढ़ नियंत्रण की जानकारी ली।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें वर्ष 2025 में कुंभ मेले से पहले गंगा को पूर्णत स्वच्छ व निर्मल बनाने की मुहिम की भी समीक्षा की। इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ मंथन किया। कहा कि खास तौर पर गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाला दूषित जल रोकना होगा। इसके लिए सभी एसटीपी या दूसरे संयंत्र चालू कर दिए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से इसमें समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
