City News Uttar Pradesh
भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल पर कार्यदाई संस्था पर दस लाख जुर्माना

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की तल्खी ठेकेदारों पर भारी पड़ गई। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने में की गई लापरवाही कार्यदायी संस्था को दस लाख का जुर्माना ठोंक दिया गया। साथ ही एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग व जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने रिपोर्ट मांगी है।

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
Banda will play an important role in the BJP scheduled class conference: Ramkesh Nishad

आपको बता दें की जिले में हर घर जल योजना का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को नल से जल पहुंचाने का 97.50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। यूपी में महोबा जिला सर्वाधिक नल कनेक्शन देने में पहले स्थान पर है। इस बीच पिछले सप्ताह समीक्षा के दौरान जिले के कबरई विकाखंड के अलीपुरा और सुकौरा गांव में वाटरलाइन नहीं होने की शिकायत जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को मिली थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग दोनों गांव की रिपोर्ट तलब कराई।

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
Banda will play an important role in the BJP scheduled class conference: Ramkesh Nishad

कार्यदायी संस्था द्वारा लेटलतीफ वाटरलाइन डालने की रिपोर्ट सामने आई। जिसपर कार्रवाई हुई। राज्य पेजयल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज यादव ने सीनसीज टेक लिमिटेड पर 10 लाख का जुर्माना ठोकने के साथ अगले सात दिनों के अंदर गांव में वाटर लाइन बिछाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को गांव-गांव जाकर निरीक्षण करने की हिदायत भी दी है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एआरएम ने रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर अतिक्रमणकारियों की सूची एसपी को भेजी

बिजली विभाग नहीं हो पाया जवान : पचास करोड़ रुपये हो गये बलिदान

राइफल क्लब बना सियासी रणक्षेत्र: सत्ता और विपक्ष आमने-सामने, कागजों में उलझा आदेश

City News Uttar Pradesh

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का ‘मास्टरस्ट्रोक’ से भूचाल: एक ‘आदेश’ में बदले 9 इंस्पेक्टर-दारोगा

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी में तैयार हो रही है विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, रिजल्ट पर निर्भर करेगा अगला टिकट ! …

ब्रेकिंग न्यूज़