- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। पाठन पाठन की दयनीय हालत को देखा। “शिक्षण व्यवस्था लगभग लिख लोढ़ा, पढ़ पत्थर” की सी मिली ! खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा तो प्रधानाचार्य का वेतन रोका।

जिलाधिकारी अपने निरीक्षण में यह अंदाज तो लगा ही गई होंगी परिषदीय विद्यालयों की स्थिति कुछेक को छोड़ दें तो जिले में “नारकीय अवस्था में ज्यादा” है।

उन्होंने विकास खण्ड तिन्दवारी के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पपरेन्दा, अतराहट-2 तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरेन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को डीएम नें स्वयं पढ़कर उनकी “बुद्धिलब्धता” चेक की। सब “माशे अल्ला” था।

खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। विद्यालयों में “छात्र उपस्थित फिफ्टी परसेंट” मिली। “गंदगी हिलोरें” ले रही थी। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता कहीं माध्यम तो कहीं निम्न मिली। डीएम के इस निरीक्षण में उनके साथ जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
