24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद
उत्तर प्रदेश

टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चार लाख का वित्तीय घाटा झेल रही टीचर सोसाइटी के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। दरअसल बांदा -चित्रकूट टीचर सोसायटी का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग के सदस्य अध्यापको को सरलता पूर्वक ऋण उपलब्ध कराना है। जिससे शिक्षक जरूरत पर सोसाइटी से लोन ले सकें। सीमा बीस लाख है। इस पर 10.30 प्रतिशत ब्याज देय होता है।

टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद
Teacher Society is struggling with a loss of Rs. 4 crores: Hope for better days

वित्तीय वर्ष 2016-17 में सोसाइटी अचानक 4 करोड़ के घाटे में आने से संकट में आ गई। इसलिए सोसाइटी में लेन देन में पारदर्शिता को लाने के लिए इसे कंप्यूटरीकृत कर दिया गया। सोसाइटी के वर्तमान चेयरमैन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने बताया कि समय समय पर सोसाइटी का ऑडिट कराया जाता है। जिसमे यह बात स्पष्ट हुई कि वित्तपोषक बैंक के द्वारा बड़ी रकम अपने पास रख ली जाती है। अगर वह वापस कर दी जाए तो आर्थिक घाटा दूर हो जाएगा। हाल ही में बैंक द्वारा आधा प्रतिशत ब्याज भी अचानक बढ़ा दिया गया। इसके लिए विचार हेतु कहा गया है।

टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद
Teacher Society is struggling with a loss of Rs. 4 crores: Hope for better days

लोन लेने वाले अध्यापक जिनकी अचानक मृत्यु हो जाती है ,कोई वारिश नही है सोसाइटी उनके एनपीए लोन पर वर्षो से ब्याज दे रही है। बैंक से निवेदन किया जाएगा की इस धन पर भी सोसाइटी हित में निर्णय ले। चेयरमैन ने बताया कि सोसाइटी ने अपनी 100 करोड़ लोन देने की क्षमता को पूरा कर लिया है।अब लोन क्षमता 150 किए जाने के लिए बोर्ड द्वारा प्रस्ताव बना कर सहकारिता विभाग को भेजा गया है। जल्दी ही सोसाइटी हित में अन्य निर्णय लिए होंगे। चेयरमैन ने सभी शिक्षकों का आवाहन किया की जो सोसाइटी के सदस्य नही बने है वो जरूर बने। उम्मीद जताई की वर्तमान कार्यकारिणी के परिश्रम से सोसायटी के दिन बहुरेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चार साल की मासूम की पानी की टंकी में डूबकर हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार

बांदा में खाकी वर्दी धारियों ने की अभद्रता, पीड़ितों का आरोप घर में घुसकर मां-बेटी को गाली-गलौज और दी धमकी ..

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश ने ग्रामीणों को बताया संकल्प पत्र की विशेषता, हुआ स्वागत

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, भुखमरी झेलने को मजबूर आधा सैकड़ा परिवार

ब्रेकिंग न्यूज़