City News Uttar Pradesh
बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया
उत्तर प्रदेश

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आग बबूला होकर फुँफकार रहा है। कारण बदायूं जिले के बीएसए हैं जिन्होंने वहां के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष को अपमानित कर निलंबित कर दिया है। इसी संदर्भ में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासन को दिया। चेताया है की वदायूं के बीएसए के विरूध्द कार्यवाई कर अध्यक्ष को बहाल नहीं किया तो यहां के शिक्षक वहां पहुंच कर हल्ला बोल आंदोलन को बाध्य होंगे।

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया
Teachers of Banda will sound the trumpet of movement in Badaun: Memorandum given to DM

जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में दिये ज्ञापन में बताया गया की जहां शिक्षक दिवस के अवसर पर भ्रष्ट वदायूं बीएसए द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो वहां के अध्यक्ष संजीव को न केवल निलंबित कियाअपितु धरनास्थल पर अन्य शिक्षकों को अपमानित भी किया। इस कार्यवाही से शिक्षक अपमानित महसूस कर रहा है।।बीएसए द्वारा विभागीय नियमों को ताक पर रख कर कार्यवाही प्रस्तावित की गई। ऐसा प्रतीत होता है की बीएसए बदायूं को नियमों की जानकारी ही नहीं है। एक ही व्यक्ति तथा एक ही प्रकरण पर दो अलग अलग कार्यवाही किया जाना उनकी अल्पज्ञता और तानाशाही को प्रदर्शित करता है।

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया
Teachers of Banda will sound the trumpet of movement in Badaun: Memorandum given to DM

प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यदि बीएसए बदायूं को दंडित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव जी का निलंबन आदेश निरस्त नही किया जाता है तो प्रदेश का शिक्षक 20 सितंबर से बीएसए कार्यालय बदायूं में धरना देगा। जिसका संपूर्ण दायित्व बीएसए बदायूं का होगा। ज्ञापन देने में जिला मंत्री प्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप, केपी सिंह, अंजना तिवारी, नंदिता चौहान, आराधना गौतम, निकहत रशीद आदि बहुसंख्या में शिक्षक शामिल थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक एंव सपा प्रत्याशी बृजेश के गांव में “गूंजा जयराम” बजे ढोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

City News Uttar Pradesh

निर्दयी मां ने दुधमुहे बच्चे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें सपा की तोड़ी रीढ़ : भाजपा में बढ़ा उत्साह

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भाजपा नें की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा: गूंजे उमाह गीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़