
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा जिले में जल जीवन मिशन एवं विद्युत के कार्यों को विस्तार दिया है। इसके तहत जल जीवन मिशन के छूटे कनेक्शनों को पूर्ण एवं नये गांवों को इस परिधि में लिया जायेगा। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं विस्तार के लिये सरकार का खजाना खुलवा दिया है।

करोड़ों में होने वाले इन कार्यों का स्टीमेट के साथ हीं धन का संबंधित विभागों को आवंटन भी कराया है। यह सारे कार्य पूर्ण होते हीं ग्रामीण इलाकों में हर घर जल एवं बिजली समस्या से मुक्ति का सपना साकार होगा। ग्रामीण जनता को पानी और बिजली के अच्छे दिन आ जायेंगे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें यह जानकारी अपने आवास पर वार्ता में दी। बताया की जल जीवन मिशन में रेट्रोफिटिंग के तहत पूरे जिले में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के तहत छूटे घरों नलों से पानी उपलब्ध करने का कार्य तेज गति से शुरू करा रहें है।

जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की जिले से बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिये भी उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भेंट कर बजट आवंटित कराया है। इसके तहत जिले के सभी खराब ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तार बदले जायेंगे। साथ ही नई लाईनों का विस्तारी करण होगा। जल शक्ति मंत्री नें इस संदर्भ में सभी कार्यदायी संस्थाओं को त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये हैं। कार्य में शिथिलता न बरतने की भी सख्त चेतावनी दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
