- ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र व मऊ विधायक अब्बास अंसारी को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अरविंद मिश्र ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी के घटना के समय नाबालिग होने की अपील खारिज कर दी। शुक्रवार को न्यायालय ने टिप्पणी की कि किशोर की पारिवारिक आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वह पुनः उसी परिवेश में जाएगा। उसके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

फलस्वरूप उक्त अधिनियम को पारित करने की मूल भावना प्रस्तुत प्रकरण के संबंध में समाप्त हो जाएगी। ऐसी परिस्थिति में किशोर को जमानत पर रिहा करने की परिस्थिति में न्याय का उद्देश्य विफल होने की पूरी संभावना है। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए अपील को खारिज कर दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
