27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में शिक्षक पर संगीन आरोप : स्कूल में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत !
उत्तर प्रदेश

बांदा में शिक्षक पर संगीन आरोप : स्कूल में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक महिला ने अध्यापक पर छात्रा की मौत को लेकर संगीन आरोप लगाए हैं। चार साल पहले 11 साल की मासूम की मौत हो गई थी, उसके बाद अब पीड़िता ने अध्यापक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया है। थाना गिरवां के लोधनपुरवा मजरा सैता स्योढा की रहने वालीं ममता देवी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में सात अगस्त को उसकी बेटी रोशनी की स्कूल में तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उल्टियां हो रही थीं।

बांदा में शिक्षक पर संगीन आरोप : स्कूल में तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत !
Serious allegation on teacher in Banda: Death occurred due to deterioration of health in school!

वह कक्षा पांच की छात्रा थी और स्कूल के ही एक अध्यापक के उत्पीड़न से परेशान थी। आरोप है कि वह शिक्षक उसकी बेटी को धमकाकर रखता था। उसके साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था। तबीयत बिगड़ने पर रोशनी को बांदा अस्पताल लेकर आए।
रास्ते में बेटी ने बताया कि उसे शिक्षक द्वारा जबरन दूध पिलाया गया।उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम घटना के दूसरे दिन आठ अगस्त को हुआ था। महिला ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

डीएम नें की समीक्षा : कोरोना मृतक परिवारों को मिले मदद …

पानी के लिए तड़पता जनजीवन: सरकार की मेज पर”आल इज वेल, “प्रशासन तमाशबीन ?

City News Uttar Pradesh

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh

महावीर स्वामी की चांदी के रथ में निकली रथ यात्रा : भक्ति मय हुआ वातावरण !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़