City News Uttar Pradesh
सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें
उत्तर प्रदेश

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावन के पहले सोमवार को यहां शिवालयों में भक्तों का तांता लगा लगा रहा। यहां पर सुबह चार बजे से ही भक्त अपनी मनोकामना को पूरा करने को लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहे। सावन शुरू है। जिले में धान की अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से छुटकारा के लिये किसानों नें प्रार्थना की।

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें
Sawan’s first Monday: Good crop and food from Shiva, vows sought to get rid of animals

बाम्बेश्वर शिव मंदिर में तो सुबह से ही यहां हजारों की संख्या में भक्त लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। प्राचीन बामदेवेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है, जिसे किसी ने भी नहीं बनाया और यहां पर भगवान राम ने भी अपने वनवास काल के दौरान पूजा अर्चना की थी।

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें
Sawan’s first Monday: Good crop and food from Shiva, vows sought to get rid of animals

बता दें कि बांदा शहर में बाम्बेश्वर पर्वत पर स्थित भगवान शिव का बामदेवेश्वर मंदिर है, जो अति प्राचीन है. बताया जाता है कि यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है उसकी स्थापना महर्षि बामदेव ने की थी। मगर इस मंदिर का निर्माण किसी ने नहीं कराया था. गुफा के अंदर स्थित यह मंदिर स्वतः बना हुआ है, जो बहुत प्राचीन है। यहां पर भक्ता सुबह से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें
Sawan’s first Monday: Good crop and food from Shiva, vows sought to get rid of animals

शिव भक्तों ने बताया कि भगवान शिव को अगर सच्चे मन से याद किया जाए तो वह सबकी मनोकामना को पूरा करते हैं। सूखा खत्म करनें की भी मन्नतें मांगी। हजारों की संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे।इसके अलावा कालींजर किला स्थिति नीलकंठ शिव मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों नें जलाभिषेक एंव दूध, बेलपत्र, पुष्प से आराध्य शिव की पूजा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरस रही आग : गर्मी का सितम जारी, लू कर रही बेहाल, देश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म

City News Uttar Pradesh

Banda : “एंबुलेंस गैंग” जिला अस्पताल आये मरीजों पर डाल रहा डकैती ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमों मायावती ने राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र को बताया हवा-हवाई, कहा- सिर्फ बसपा ही ला सकती परिवर्तन

City News Uttar Pradesh

खेती की नई क्रांति: डीएम की पहल से गर्मी में भी ‘लहलहाएंगे’ खेत

City News Uttar Pradesh

बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में वर्ग विशेष के 15 प्रोफेसर की नियुक्तियां, कृषि मंत्री ने जांच के दिए आदेश …

दांदो घाट पर माफिया का खुला तांडव: अवैध खनन की नदी में बह रहा “सिस्टम का ईमान” !

ब्रेकिंग न्यूज़