24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: सुशासन दिवस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के भाषण नें किसानों में किया कमाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू,नरैनी,अतर्रा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए गए सुशासन दिवस पर ब्लाक मुख्यालयों में गोष्ठियां हुईं। इसमें अधिकारी और भाजपा नेता शरीक हुए। महुवा में सदर विधायक का किसानों को समझाने में ऐतिहासिक भाषण रहा।


बबेरू ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार के लाए कानून पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। एसडीएम सौरभ शुक्ला, बीडीओ प्रभात द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख शिरोमन, अजय पटेल, रामप्रकाश, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, पंकज द्विवेदी, एडीओ पंचायत सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
बदौसा रोड (अतर्रा) स्थित कृषि मंडी में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम हुआ। एसडीएम जेपी यादव, विधायक प्रतिनिधि द्वारिका लखेरा, मनोज पुरवार, मंडी समिति सलाहकार अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे।

नरैनी ब्लाक परिसर में कृषि प्रदर्शनी व संगोष्ठी में विधायक राजकरण कबीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किसान, मजदूर व गरीबों के लिए किए गए कार्य आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कानपुर बुंदेलखंड सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि नए कृषि कानून विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहे हैं। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ओम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।


महुआ ब्लाक में आयोजित कृषि गोष्ठी में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किसानों को नए किसान कानूनों के फायदे गिनाए। उन्हें नये कृषि कानूनों की अच्छाईयों का जोरदारी से विश्लेषण किया।प्रभारी डीपीआरओ संजीव सिंह बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, प्रेमनारायण द्विवेदी, कल्लू राजपूत आदि शामिल रहे। बदौसा संवाद के अनुसार सदगुरु महाविद्यालय जबरापुर में किसान गोष्ठी हुई। जिला महामंत्री संजय सिंह, अरुण कुमार, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोडर में लदा नीलगाय का तीन कुंतल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार, एक मौके से भाग निकला

City News Uttar Pradesh

गौशाला में ‘कुप्रबंधन’ का ‘तांडव’ : फंड हज़म, गायें भूख-प्यास से तड़प रहीं, प्रशासन खामोश !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

‘सचिवालय’ बना सफेद हाथी: कीचड़ में ‘कैद’ हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड के लिए हीरा परियोजना है अभिशाप ! बिरला ग्रुप मचायेगा तबाही ! …

महाराजा खंगार ‘खंडित प्रतिमा’ पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़