City News Uttar Pradesh
बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन
उत्तर प्रदेश

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में पांच दिनों तक परंपरागत दशहरा पर्व के क्रम में दूसरे दिन अलीगंज रामलीला परिसर में राम-रावण युद्ध का आकर्षक मंचन हुआ। राम और रावण सेना के बीच भयंकर युध्द का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। अग्नि एवं वरुण वर्षा भी दिखाई गई। विभीषण द्वारा श्रीराम को बताया गया की रावण की नाभि में अमृत है। इस जानकारी के साथ ही श्री राम नें रावण वध कर दिया। रामलीला में रावण वध होते ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। भगवान राम, जानकी की आरती हुई।

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन
of the second day in Banda: Ravana slaughter staged at Aliganj Ramlila

शाम को अलीगंज, बाबूलाल चौराहा, छावनी, अतर्रा चुंगी चौकी, जिला परिषद आदि में दशहरा मनाया गया। एक- दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दी। उधर, पहले दिन बुधवार को प्रागीतालाब रामलीला में रावण वध के साथ मोहल्ला निम्नीपार, खुटला, छोटीबाजार, खिन्नीनाका, मढ़िया नाका आदि में दशहरा मनाया गया था। शुक्रवार को नाई रामलीला का रावण वध छाबी तालाब मानिक कुइयां के पास होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में योग दिवस बना आकर्षण का केंद्र

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

मनरेगा की बदहाली पर सपा का हल्ला बोल: 300 दिन काम और 600 मजदूरी की उठी मांग

बांदा के तीन ‘राष्ट्रीय बांध’ मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई ‘खतरे’ की घंटी, धड़कनें तेज !

City News Uttar Pradesh

तालाबों ने खोला ‘खजाना’ : सिंघाड़े की खेती व मछली पालन से ‘आय’ हुई ‘दोगुनी’

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

ब्रेकिंग न्यूज़