28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
संघ की मार्ग प्रमुख टोली : मिशन 2024 में वोटों से भरेगी भाजपा की झोली !
उत्तर प्रदेश

संघ की मार्ग प्रमुख टोली : मिशन 2024 में वोटों से भरेगी भाजपा की झोली !

  • ब्यूरो कार्यालय

झांसी। संघ का मुख्य मार्ग प्रमुख कार्यक्रम अध्यात्म के सहारे जन जुड़ाव में जो सक्रियता दिखा रहा है वह अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के मिशन 2024के लिये मील का पथ्थर साबित होगा ? इनकी टोलियां भाजपा के लिये वोटों की झोलियां सी बन रही है। कानपुर प्रांत के प्रमुख अमरनाथ द्वारा प्रांत टोली के लगाए गए प्रवास के अनुपालन में आज झांसी विभाग का मऊरानीपुर में प्रवास हुआ। उसमें जो दिशा औऱ सोच दिखाई दी वह यही एहसास भरा संदेश दे रही थी।

संघ की मार्ग प्रमुख टोली : मिशन 2024 में वोटों से भरेगी भाजपा की झोली !
Sangh’s Marg Pramukh Toli: In Mission 2024, BJP’s bag will be filled with votes!

जिला टोली एवं मार्ग प्रमुखों की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवंबर तक प्रत्येक मार्ग में मार्ग प्रमुख के अलावा चिन्हित 74 ग्रामों में ग्राम टोली बनाने का आश्वासन जिला टोली द्वारा दिया गया। मार्गों पर पड़ने वाले महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेजों में छह स्थानों पर गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम की योजना बनी। इससे उन मार्गों में तथा उन में पडने वाले ग्रामों में कार्यकर्ता तैयार किए जा सके। पूर्व में संपन्न कराए गए नित्य गीता स्वाध्याय संकल्प ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में जुड़े हुए लोगों की सूची बनाकर दायित्व देने की योजना बनी। पूर्व के कार्यक्रम के परिणाम स्वरूप 2 विद्यालयों में छात्रों द्वारा नित्य गीता श्लोकों का वाचन विद्यालय में ही किया जाता है।


बैठक में जिला सह संचालक जयप्रकाश गंगेले, डालचंद, जयशंकर अग्रवाल, आशीष कौशिक, मनीष खेवरिया, अंकुर नितिन, हरिश्चंद्र एवं अखिलेश उपस्थित रहे। जिला प्रचारक मानवेंद्र द्वारा आश्वासन दिया गया की नवंबर तक मैं स्वयं मार्ग प्रमुखों की व्यवस्था सुनिश्चित कराउगा । जिला मार्ग प्रमुख पंकज को सभी का पूर्ण सहयोग मिलता है ऐसा देखने को मिला। शिक्षाविद एवं बांदा जिला मार्ग प्रमुख रुद्र प्रसाद की इन कार्यक्रमों को गति देने में विशेष रोल दिखा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चालिस हजार ‘फीस’ लेकर ‘कालकोठरी’ में रखे थे 34 बच्चे: बीएल विद्या मंदिर में ‘छात्रों की मौत’ पर डीएम द्वारा ‘जांच’ के आदेश

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम जे रीभा का बड़ा कदम : पर्यावरण संरक्षण और नदियों को गंदगी मुक्त की योजना

City News Uttar Pradesh

Banda : खेती को बनाना होगा उत्तम, उद्यम के रूप में करें विकसित …

जिला विकास अधिकारी का चाबुक : फर्जी जानकारी पर बीडीओ निलंबित

News- जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम “अटल योजना” पर अटल,निर्देशों की कसी कमान….

ब्रेकिंग न्यूज़