City News Uttar Pradesh
सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश

सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुहाग की लंबी उम्र की खातिर मायके में पत्नी मायके में हरितालिका (तीज) व्रत रही और घर में अकेला पति फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की मानें तो पत्नी के मायके से नहीं आने के चलते दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है।

सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Wife was keeping Teej fast in her maternal house for honeymoon, here angry husband took suicidal step

यहां शिव गांव में नीलू यादव (30) पुत्र जगदीश मंगलवार को शाम कमरे में रस्सी के फंदे पर झूल गया। मंगलवार की देरशाम बहन वंदना ने शव लटका देखा और घरवालों को जानकारी दी। मृतक के भाई राममूरत ने बताया कि नीलू की शादी चार साल पूर्व सुशीला के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी, तब से वह वहीं है।


परिजनों में चर्चा के मुताबिक मृतक कई बार पत्नी को वापस लाने के लिए बातचीत की, लेकिन पत्नी ने कुछ दिन बाद आने की बात कहकर मायके से नहीं आ रही थी। नीलू के आत्महत्या करने के बाद पत्नी हरितालिका तीज व्रत छोड़कर रात को ससुराल आ गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुल 15 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता था। घटना के वक्त वह घर में अकेले था। मां दूसरे घर में थी।

 

 

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की बाईक रैली में गूंजा: मेरी शान तिरंगा है

City News Uttar Pradesh

ईवीएम बवाल मामले में पांच सपाई फिर चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार

Banda- डीएम की निगाहें दारू बाजों पर:निरीक्षण गृह में पियक्कड़ों को ठहराने की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की समीक्षा बैठक : सड़क, बिजली, इलाज सब कुछ मिला खराब

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़