City News Uttar Pradesh
डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली, बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
उत्तर प्रदेश

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना औऱ केन नदी की बाढ़ से पीड़ितों के प्रति राहत सहायता में डीएम अनुराग की दरिया दिली चर्चा का विषय बन गई है। प्रशासनिक टीम के साथ उन्होने बाढ़ प्रभावित लोगों के पास पहुंच उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की तथा ऊंचे स्थानों पर बसाने का भी आश्वासन दिया।

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
DM’s river was given to the flood victims, became a matter of public discussion: Water level incident started

जिलाधिकारी अनुराग पटेल पैलानी तहसील अन्तर्गत शंकरपुरवा, नरी, भाथा व नांदादेव में जाकर बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री का वितरण किया । राहत सामग्री में यथा आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, आलू आदि दिलाकर कुल 50 किलो के पैकेट वितरित किये गये।

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
DM’s river was given to the flood victims, became a matter of public discussion: Water level incident started

शंकरपुरवा में बाढ़ प्रभावित कुल 30 परिवारों को 30 पैकेट, ग्राम नरी में 10 परिवारों को 10 पैकेट, ग्राम भाथा में 5 परिवारों को 5 पैकेट तथा ग्राम नांदादेव में 4 परिवारों को 4 पैकेट वितरित किये गये। इस प्रकार कुल 49 परिवारों को 49 पैकेट वितरित किये । ग्राम भाथा व नांदादेव में शेष अन्य बाढ़ पीडितों को उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
DM’s river was given to the flood victims, became a matter of public discussion: Water level incident started

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं उपजिलाधिकारी, बबेरू द्वारा तहसील बबेरू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम औगासी को 38 परिवारों को 38, समगरा में 32 इटरा बढ़ौनी में 30 परिवारों को राहत किटें दी गई। तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग की 11 टीमें, पशु चिकित्सा विभाग की 3 टीमें लगी हुई है।

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
DM’s river was given to the flood victims, became a matter of public discussion: Water level incident started

ग्राम शंकरपुरवा, तहसील पैलानी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों द्वारा मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से उनके घर गिर जाते है। बाढ प्रभावित व्यक्तियों द्वारा किसी सुरक्षित स्थान पर आवासीय भूमि का पट्टा दिया जाये। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी, पैलानी को निर्देश दिया कि सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये पात्रता की दशा में आवसीय पट्टे की कार्यवाही करायें। पैलानी तहसील में कुल 18 नावें तथा तहसील बबेरू में 9 नावें लगाई गई है।

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू
DM’s river was given to the flood victims, became a matter of public discussion: Water level incident started

इस प्रकार कुल 27 नावें कार्य कर रही है। तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें भी लगी हैं। वर्तमान में 46 बाढ़ चौकियां स्थापित है। आज केन नदी का जल स्तर 102.20 मी0 है, जो खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे है तथा यमुना नदी का जल स्तर 101.60 मीटर है जो खतरे के निशान से 1.60 मी ऊपर बह रही है। वर्तमान में इन दोनों नदियों में जल स्तर घट रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव का बड़ा एलान : किसानों के समर्थन में , 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

City News Uttar Pradesh

पुलिस का करिश्मा : पंद्रह लाख का जुवां साढ़े 14 हजार में तब्दील ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती : 28 व 29 को दस्‍तावेजों की जांच, जानिए कब जारी होंगे नियुक्ति पत्र …

City News Uttar Pradesh

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !

City News Uttar Pradesh Desk

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी: ‘तेज’ हुई सक्रियता

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर के आरोपी को 2 वर्ष 3 माह का कारावास: छह हजार रुपए जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़