City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को शाम विकास भवन से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को सात हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। टीम उसे अपने साथ ले गई है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा तिंदवारी ब्लाक में तैनात हैं। साथ ही बिसंडा ब्लाक का भी चार्ज मिला है।

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी
Big action on corruption: Anticorruption team caught BO PRD red handed taking bribe, officer posted in Tindwari block

शुक्रवार को शाम विकास भवन के बाहर चाय की दुकान में युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा चाय पी रहे थे। ततभी अचानक झांसी से आए निरीक्षक अंबरीश यादव की अगुवाई में आई नौ सदस्यीय एंटीकरप्शन टीम ने छापा डाल दिया। रंगे हाथों उसकी जेब से सात हजार रुपये बरामद किए। टीम युवा कल्याण अधिकारी को अपने साथ ले गई। बताया गया कि कमासिन ब्लाक में तैनात पीआरडी जवान भैरमदीन कुशवाहा से सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। भैरमदीन ने गुपचुप तरीके से टीम को बुला लिया।


दूसरी तरफ  ब्लाक कमांडर ने बताया कि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा और पीआरडी जवान भैरमदीन कुशवाहा के बीच फार्म सत्यापन को लेकर विवाद चल रहा था। उम्र कम होने से बीओ इसे सत्यापित नहीं कर रहे थे।इसी रंजिश में पीआरडी जवान ने चाय की दुकान में पहुंचकर उनकी जेब में जबरन सात हजार रुपये डाल दिए। वहां कुछ पर पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने जेब में डाले गए रुपयों के साथ पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने पीआरडी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप स्वास्थ केंद्र पुकारी : धूम धाम से हुआ ध्वजारोहण …

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

विधायक बृजभूषण पर ‘मौत’ का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के ‘आरोप’ से ‘सियासत में भूचाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गीत: जनता का दिल रहा जीत !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें सवालों की लगाई झड़ी : अधिकारी हुये निरुत्तर

City News Uttar Pradesh

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़