25.2 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विटामिन "ए" अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता
उत्तर प्रदेश

विटामिन “ए” अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का अभियान शुरू हुआ । जिला मुख्यालय पीपीसी सेंटर पर अभियान का उदघाटन सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रतिनिधि रजतसेठ नें किया।

विटामिन "ए" अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता
Vitamin “A” campaign started: Children’s immunity will increase

इस अवसर पर सीएमओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अभियान के दौरान सभी अभिभावक अपने नौ माह से पांच साल तक की उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन-ए की कमी को दूर करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है ।

विटामिन "ए" अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता
Vitamin “A” campaign started: Children’s immunity will increase

बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है। इसकी कमी से बचपन में होने वाली दस्त और कुपोषण जैसी आम बीमारियां भी जानलेवा हो सकती हैं। इन सभी कमियों को पूरा करने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना बेहद आवश्यक है। यह अभियान एक माह तक चलेगा।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार, डाक्टर मीनाक्षी, राहुल सिंह, दिगंबर सिंह आदि स्वास्थ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति रोग नियंत्रण पर सख्त: अधिकारियों पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh

बांदा के गोधनी में दंगल, पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का मनोवैज्ञानिक प्रचार पर जोर: बोले जीत होगी श्योर

City News Uttar Pradesh

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर …

Banda : कृषि विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को बैंक ने दिया ड्रीम जाॅब…

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार …

ब्रेकिंग न्यूज़