City News Uttar Pradesh
बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां
उत्तर प्रदेश

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के बाबूलाल चौराहे के पास प्रसिद्ध काली देवी मन्दिर काफी प्राचीन है। मन्दिर का निर्माण 1857 के आसपास मराठा शासक ने कराया था। यहां पूरे साल साधकों व अराधकों का मेला लगा रहता है। देवी के पूजन-अर्चन व दर्शन को दूर-दूर से लोग आते हैं। शारदीय व चैत्र नवरात्र में यहां भक्तों की खासी भीड़ लगती है।

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां
Amazing history of Kali Devi temple of Banda: Mother fulfills the wishes of devotees

इस मंदिर के बारे में एक किवदन्ती है कि एक मराठा शासक के साथ साक्षात काली देवी चलती थी। वह कालींजर दुर्ग पर आक्रमण करने आया था, तभी राजा से देवी जी नाराज हो गई और उन्होंने साथ चलने से मना कर दिया तब उक्त राजा ने काली देवी को यही स्थापित किया जहां आज काली देवी मंदिर है।

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां
Amazing history of Kali Devi temple of Banda: Mother fulfills the wishes of devotees

मराठा शासक ने 1857 में देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी, उस समय वहां घनघोर जंगल था। यह मंदिर 1870 के पहले खसरे में राजकरन मेहता के नाम दर्ज है। 1942 में विष्णु करण मेहता ने मंदिर जीर्णोद्वार कराया। इसके बाद 1947 में शहर के व्याापारी गोटीराम व रमाशंकर गुप्त ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर में देवी मां की स्थापना को लेकर कहीं भी कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां
Amazing history of Kali Devi temple of Banda: Mother fulfills the wishes of devotees

मंदिर को देवी शक्तिपीठों की तर्ज पर नए सिरे से बनाया गया है। मंदिर के मुख्यद्वार 11 मंजिला है। मुख्य चोटी पर पांच कलश स्थापित है। मंदिर में भक्तों व पुरोहितों के देवी पाठ आदि के लिए अलग से व्यवस्था है। मंदिर के पुजारी कहना है कि मंदिर काफी प्राचीन है। यहां भक्तों की हर मुराद मां काली पूरी करती हैं। रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग मुराद पूरी होने पर चढ़ौना चढ़ाने के लिए आते हैं। सच्चे मन से पूजन-अर्चन करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खुरहंड गांव में दहशत, गूंजती है पुलिस बूटों की आवाज,खुलेआम हैं जख्मी विकास के हमलावर !

City News Uttar Pradesh

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

City News Uttar Pradesh

विहिप एवं बजरंग दल ने मनाया सेवा सप्ताह : हुआ निःशुल्क इलाज

बांदा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने घर में घुसकर पीटा …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़