- विनोद मिश्रा
बांदा। केन का जलस्तर बढ़ने से यह ज्वार -भाटा बनने की ओर है। फिलहाल लगभग एक दर्जन गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा गया है। गांव वाले प्रशासन से मदद की दरकार कर रहें हैं।

क्षेत्रीय विधायक एंव प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें डीएम अनुराग पटेल को राहत कार्य की व्यवस्था एंव बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी एंव कंट्रोल रूम स्थापित किये जानें के निर्देश दिये हैं। आपको बता दें कि पांच दिन से नदी जल में हो रही बढ़ोत्तरी से पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां इलाके के एक दर्जन गांवों की 13 हजार की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

केंद्रीय जल अयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश के बाद बुंदेलखंड में जोरदार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर 92.15 मीटर तक पहुंच गया है। यह 24 घंटे में 120 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, केन नदी का जलस्तर 96.58 मीटर है। केन खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे है। हालांकि इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 30 जुलाई तक बारिश की संभावनाओं के चलते दोनों नदियों का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं।

केन नदी का पानी यमुना में जाता है, इससे यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका है। केन में पानी बढ़ने से ग्रामीणों के आवागमन के साथ ही जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। केन का जलस्तर बढ़ने से पांच दिन से प्रभावित गांवों बरेहटा, छनिहा डेरा, सेंगरा डेरा, शिवपाल डेरा, दिप्पा डेरा, कुटी डेरा, गढ़ा (हमीरपुर), शिवरायपुर, हुब्बा डेरा, पंडितन खेड़ा के 13 हजार से अधिक आबादी का संपर्क मुख्यालय से कटा है।
वहीं नाव की कोई व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की। जरूरत के सामानों की भी दिक्कतें है। इस संबंध में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद से बात की गई तो उन्होने बताया कि वह जिला प्रशासन से इस संदर्भ में लगातार संपर्क में हैं। राहत कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
