27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पुत्र से विवाद पर पिता ऩे ट्रेन से कटकर जान दी…

 

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। पुत्र से विवाद के बाद वृद्ध पिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी करता था। एक अन्य घटना में घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शहर के हरदौली कांशीराम कालोनी निवासी हरीशंकर गुप्ता (70) पुत्र देवीदीन का शव सुबह भूरागढ़ रेल पटरी के किनारे क्षत-विक्षत मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के हवाले से मटौंध थाना इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम मृतक हरीशंकर का अपने छोटे बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुगौरा गांव निवासी राजकुमार (38) पुत्र फदाली ने शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों के मुताबिक मृतक खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। कुछ दिनों से तनाव में था। लेकिन आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

बदमाशों के हौसलें बुलंद: भगवा गमछा बांधकर आए नकाबपोशो ने पूर्व प्रधानाचार्य पर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

अलविदा औऱ आगवानी के साथ नये साल की उम्मीदें

City News Uttar Pradesh

टीम बनाकर करें थाना समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण : डीएम

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन …

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक का कारवां पहुंचा शहर वासियों के बीच, सुनी समस्या, किया समाधान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़