31.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार
उत्तर प्रदेश

बांदा : एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंद्रह साल बाद एसटीएफ जवानों की हत्या के मामले की सुनवाई पूरी हुई। विशेष न्यायाधीश डकैती नूपुर की अदालत में तीस जून को फैसला आएगा। न्यायाधीश ने शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह से लिखित बहस मांगी, दाखिल करने के बाद फैसले की तिथि मुकर्रर की गई।

एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार
Court issued non-bailable warrant against the inspector for not giving evidence in the case pending murder, orders for release and arrest

– ये हुई थी घटना

21 जुलाई 2007 को मानिकपुर के जंगल में दस्यु सरगना ददुआ को उसके 10 साथियों के साथ मुठभेड़ एसटीएफ ने मार दिया दिया था। इसके अगली रात फतेहगंज थाना क्षेत्र के जंगल से दूसरी मुठभेड़ में ठोकिया गिरोह के सदस्य को मारने के बाद लौटते समय बघोलन तिराहे पर ठोकिया गिरोह ने एसटीएफ कमांडो की कार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसमें छह कमांडो और उनके साथ चल रहे मुखबिर की मौत हो गई थी। पांच कमांडो और एक अन्य मुखबिर घायल हो गया था। यह केस यहां विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में चल रहा है। लगभग 15 वर्षों से चल रही सुनवाई अब अंतिम पायदान में पहुंचकर फैसले के मुकाम पर आ गई है। शुक्रवार को सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश नूपुर ने इसका फैसला सुनाने के लिए 30 जून मुकर्रर की है।

सुनवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अधिकांश आरोपी चित्रकूट जेल से अदालत लाए गए थे। दो-तीन आरोपी बीमारी की वजह से नहीं आते। एक आरोपी ज्ञान सिंह हमीरपुर जेल में है। उसे भी लाया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह ने लिखित और मौखिक बहस की।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा गौशाला का धन: किसान आत्महत्या को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

City News Uttar Pradesh

Banda : धीमी रफ्तार, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों की गुणवत्ता भी बेहद खराब,मिली फटकार !

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

ब्रेकिंग न्यूज़