24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन नें भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के उप आयुक्त एवं उप निबंधक को मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। इस आशय का पत्र विशेष सचिव अच्छेलाल सिंह यादव ने जारी किया है। तीन वर्ष से मंडल मुख्यालय में तैनात रहे उपनिबंधक दीपक सिंह पर भ्रष्टाचार व अन्य विभागीय अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। इनके विरुद्ध कई जांच लंबित है। इसी का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय लखनऊ संबद्ध किया गया।

भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !
Action on corruption: Deputy commissioner and registrar related to Lucknow headquarters !

बताते है कि उप निबंधक दीपक सिंह की तैनाती के दौरान बीते वर्ष लगभग दो सौ किसानों का पीसीयू द्वारा चना खरीद में दो करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। इस मामले को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की ।

एसडीएम की जांच में आख्या में उपनिबंधक दीपक सिंह मुख्य आरोपी रहे। मामला अधर में लटका रहा और अब तक किसानों का भुगतान नहीं हो सका। इसी तरह वर्ष 2021-22 में गेहूं खरीद में परिवहन टेंडर प्रक्रिया को लेकर मंडलायुक्त द्वारा करायी गई जांच में दोषी पाए जाने पर आयुक्त द्वारा इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। इन पर मंडल के जनपदों में कई नियुक्तियां गाइड लाईन के विपरीत की गई।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने तमंचे के बल पर किया किशोर का अपहरण …

युवक नें मित्र को वीडियो कॉल कर होटल में लगा ली फांसी: पुलिस जांच में जुटी

हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले ‘मुआवज़ा’

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की गांव में ऐतिहसिक पारी, 35 लोगों को पहुंचा दिया यमलोक, हड़कंप ! …

ब्रेकिंग न्यूज़