24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की हत्या : हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग
उत्तर प्रदेश

खेत पर काम करने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पकर चली गई जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर से मजदूरी पर खेत काटने जा रही महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी शिवकरन रैदास की 51 वर्षीय बेवा शिवदुलारी घर से पैदल गांव के मजदूरी पर दूसरे के खेत की फसल काटने जा रही थीं। रास्ते में गांव की गल्ला मंडी के पास किसी अज्ञात वाहन की उसे टक्कर लग गई। कुछ देरबाद गांव के अन्य लोग जब खेतों की ओर गए तो वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उसके स्वजन को दी। इससे आनन-फानन पुलिस व स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।

खेत पर काम करने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पकर चली गई जान
Banda: A woman going to work on the farm was hit by a speeding vehicle, she died in agony on the road

मंझले पुत्र कमलेश ने बताया कि उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है। बेटी नीलू की शादी हो चुकी है। पिता की आठ वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके पास जमीन नहीं है। इससे तीनों बेटे बाहर जैतपुर व अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। मां शिवदुलारी भी गांव में इस समय 15 किलो प्रति बीघा के ठेके पर फसल काटती रही हैं। छत्रपाल के खेत की फसल काटने जाते समय हादसा हुआ है। थाना निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना किस वाहन से हुई है। कोई देख नहीं पाया है। वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्कूल से लौट रही शिक्षिका को ऑटो ने मारी टक्कर: हालत गंभीर, कानपुर रेफर

विधायक प्रकाश ने पार्टी जनों को दी नई ऊर्जा: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा कदम

City News Uttar Pradesh

Banda : यौन शोषण माफिया जेई,युवकों को भी बनाता था हवस का शिकार ! …

Banda-डीएम कुशलता के फुल फार्म में, कांप गये अधिकारी औऱ कर्मचारी…

City News Uttar Pradesh

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़