
- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी के बुंदेलखंड के सभी जिलों में हवा जहरीली है। जालौन छलांग पर है। नियंत्रण के कोई प्रयास धरातलीय नहीं है ! सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और प्रदेश सरकारों की तमाम कवायदों के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। ठंड नें दस्तक दे दी है। इससे प्रदूषण में और वृद्धि होगी। उधर, दीपावली की आतिशबाजी नें इसे और बढ़ा दिया है। ताजा स्थिति यह है कि बुंदेलखंड में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण जालौन जिले में है।

यहां की एक्यूआई 164 है। चित्रकूटधाम मंडल में हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां एक्यूआई 159 मापी गई है। बांदा और चित्रकूट का एक्यूआई 155 और महोबा का 157 है। एक्यूआई का मानक अधिकतम 100 है। ये आंकड़े वायु गुणवत्ता सूचकांक संबंधी वेबसाइट ‘आईक्यू-एयर’ की रिपोर्ट के हैं। मौजूदा में पर्यावरण की यह स्थिति सेहत के लिए हानिकारक है।

मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. करन राजपूत बताया कि वायु प्रदूषण से ब्रांकाइटिस का खतरा रहता है। श्वांस नली में सूजन आ सकती है। फेफड़े तक आक्सीजन पहुंचने में अवरोध होने पर सांस फूलने लगती है। प्रदूषण से अस्थमा, सीओपीडी रोगियों को ज्यादा दिक्कत होती है। जुकाम, जिस्म में दाने पड़ना, छींके आना, खांसी, हृदय रोग की भी समस्या हो सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
