29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिला कर किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिलाकर किया शुभारंभ

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान की रविवार से जनपद में शुरुआत हो गई। पहले दिन 1020 बूथों में शून्य से पांच साल के लगभग 90 हजार बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई की गई। अभियान की शुरूआत जिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर की।

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिला कर किया शुभारंभ
Six-day pulse polio campaign started, District Magistrate started by giving food to children

डीएम ने कहा कि वैसे तो भारत पोलियो मुक्त हो चुका है। लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के खतरे को देखते हुए यहां भी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि देश को विकलांगता जैसे अभिशाप से बचाया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी दौर में मासूम बच्चे पोलियो जैसी बीमारी का शिकार होकर जीवन भर के लिए अपंग हो जाते थे, लेकिन अब ऐसे मामलों में काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। आगे भी कोई बच्चा विकलांगता का शिकार न हो, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिला कर किया शुभारंभ
Six-day pulse polio campaign started, District Magistrate started by giving food to children

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह आगे बढ़कर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि वह विकलांगता के अभिशाप से बचे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि छह दिवसीय इस अभियान के पहले दिन बच्चों को बूथों में दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक विभाग की टीमें डोर टू डोर संपर्क कर शून्य से पांच साल के बच्चों को दवा पिलाएंगी।

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिला कर किया शुभारंभ
Six-day pulse polio campaign started, District Magistrate started by giving food to children

कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहेगा। जनपद में 620 टीमें लगाई गई हैं। 2.85 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एसएन मिश्रा व डा. सुनीता सिंह, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा. मीनाक्षी, राधा शर्मा, राम कुमार पाल सहित यूनिसेफ प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान जरूरी

City News Uttar Pradesh

Banda : दोहरा हत्या कांड: शराब व्यवसाई एवं उसकी महिला मित्र गोली की मारकर हत्या,फैली सनसनी…

City News Uttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव: परंपरागत मतों के इर्द-गिर्द सिमटी सपा, नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास

City News Uttar Pradesh

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता

City News Uttar Pradesh

यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की ‘हुंकार’ : लोकतांत्रिक ‘संघर्ष’ की ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़