29.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम
उत्तर प्रदेश

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम अनुराग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए तमाम पैंतरे खेले जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही जिम्मेदार लोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। गांवों में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम
Make officers aware of voting in adopted villages: DM Anurag Patel

– साक्षर हुए प्रधानों के साथ अधिकारी करेंगे जागरूक

प्रशासन, पोषण, पाठन अभियान के अन्तर्गत जिन 101 अधिकारियों की ड्यूटी 202 गाॅव में लगायी गयी थी तथा 58 अधिकारियों की ड्यूटी ‘‘साक्षर प्रधान गाॅव की शान’’ अभियान लगायी गई थी। स्वीप कार्यक्रम के तहत उपरोक्त अधिकारियों को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। 58 निरक्षर प्रधान जो कि साक्षर हो चुके हैं उनको भी ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है।

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम
Make officers aware of voting in adopted villages: DM Anurag Patel

– 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने को हो रही जद्दोजद

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का जो लक्ष्य जिला प्रशासन ने लिया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप सभी लोंगो को जिम्मेदारी दी जाती है कि अपने-अपने गोद लिये गांव एवं प्रधान को साक्षर किया है, उन सभी से टेलीफोन से वार्ता कर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की अपील करें, क्योंकि लक्ष्य बहुत बड़ा नही है। यदि हम सभी लोंगो ने ठान ही लिया है तो इसे प्राप्त भी करेंगे।

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम
Make officers aware of voting in adopted villages: DM Anurag Patel

उन्होंने उपरोक्त 58 अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन गोद लिए 58 ग्राम प्रधानों से हाल-चाल, पढाई के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए फोन पर वार्ता कर शिक्षकों तथा प्रधानों को 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि खण्ड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से प्रधानों एवं शिक्षकों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम
Make officers aware of voting in adopted villages: DM Anurag Patel

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सचिवों के माध्यम से ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहें कि अपने साथ-साथ अपने घर वाले, पास-पडोसी, नाते-रिश्तेदरों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्टेªट, रिर्टनिंग आफीसर सदर सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

बांदा : पत्नी के वापस न आने पर पति ने खुद और बच्चे को पिलाया जहरीली कीटनाशक दवा, हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड में गजब : कापी एक और जांचने वाले दो, दोनोँ को मिल रहा भुगतान

विधायक प्रकाश नें प्राणवायु में चिकित्सालयों को बनाया आत्मनिर्भर, किया लोकार्पण …

Banda : डीएम का निर्देश गंभीर प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कराई जाए…

City News Uttar Pradesh

पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच

ब्रेकिंग न्यूज़