- विनोद मिश्रा
बांदा। ट्रेन से दिल्ली जाने वालों को अब आसानी होगी। सांसद की पहल पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। आगामी 15 फरवरी से ट्रेन नई समय सारणी के हिसाब से चलेगी। जिससे निजामुउद्दीन स्टेशन अब सुबह ट्रेन पहुंचेगी।

मानिकपुर से निजामुउद्दीन स्टेशन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का अभी समय शाम को बांदा आने का 6:30 हैं। ट्रेन में रोजाना करीब 200 यात्री सफर करते हैं। ट्रेन दिल्ली के निजामुउद्दीन स्टेशन दूसरे दिन सुबह करीब 3:30 बजे पहुंचती है। सुबह जल्दी निजामुउद्दीन स्टेशन ट्रेन के पहुंचने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के समय स्थानीय लोगों ने सांसद आरके सिंह पटेल से ट्रेन के परिचालन का समय बदलवाने की मांग उठाई थी। जिसमें सांसद ने जल्द ही इसका समय बदलाने का आश्वासन दिया था। सांसद ने नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था।
जिस पर रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव किया है। ट्रेन अब 15 फरवरी से बांदा स्टेशन शाम को 7:55 बजे आएगी। पांच मिनट ट्रेन रुकने के बाद यहां से रवाना होगी। जो कि निजामउद्दीन स्टेशन सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। इससे अब यात्रियों की रात की नींद नहीं खराब होगी। सुबह ट्रेन के पहुंचने से यात्री स्टेशन से अपने गंतव्य को समय पर रवाना हो सकेंगे। स्टेशन प्रबंधक एके कुशवाहा ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए संचालन के समय में बदलाव किया गया है। लेकिन निजामुउद्दीन से वापसी आने वाली ट्रेन अपने पहले के निर्धारित समय पर ही चलेगी।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
