- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सुनील कुमार जो ड्यूटी में अनुपस्थित पाये गये। बेड पर पडी बेड सीट काफी गंदी पाई गई स्टाक रजिस्टर में अंकित सामाग्रियों में से आयुष रक्षा 04 किट अधिक मिली। आयुष क्वाच 15 डिब्बे कम, दसन संस्कार चूर्ण दो किग्रा अधिक के बारे में पूंछे जाने पर राजेन्द्र बाबू मिश्रा फार्मासिस्ट द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया। जिलाधिकारी ने राजेन्द्र बाबू मिश्रा फार्मासिस्ट व सुनील कुमार स्वीपर का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोका गया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चार शैया नगर, रजनी बंसल के अस्पताल के पास का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। वहां पर बिन्दा प्रसाद फार्मास्स्टि ड्यूटी में अनुपस्थित पाये गये। स्टाक रजिस्टर में अंकित सामाग्री से 56 आयुष रक्षा किट अधिक पाई गई। पूंछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार राजपूत द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया। स्टोर रूम में टूटी हुई कुर्सी, मेज, गद्दे आदि पडे़ पाए गए, जिनकी नीलामी नही कराई गई।
अस्पताल में काफी गंदगी पाई गई तथा दवाओं के बारे में सही जानकारी न दिए जाने पर असंतुष्ट होकर डा. राजेश कुमार राजपूत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका गया। जनपद में संचालित विभिन्न आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय में नगर मजिस्टेªट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा एक साथ निरीक्षण किया गया।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पल्हरी का निरीक्षण नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सा अधिकारी कक्ष में गत्ते पर सर्प बैठा पाया गया। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडकम्प मच गया।

निरीक्षण में डा. ऊषा अहिरवार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गिरवां, डा. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदौसा, डा. सोनू रजक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पलरा, डा. परितोष उमराव राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिल्ला, नजरूद्दीन फार्मासिस्ट राजकीय यूनानी चिकित्सालय हरदौली, राजेश कुमार वाहन चालक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पतौरा, उमाशंकर कुशवाहा भ्रत्त राजकीय यूनानी चिकित्सालय गोयरा मुगली अनुपस्थित पाये गये। डीएम ने गैरहाजिर मिले चिकित्सकों और कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।

– धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार सुबह राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी परिषद-1 व 2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र, काटा, छन्ना एवं पंखा, ईपाप मशीन सही पाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम धान क्रय केन्द्र मण्डी परिषद का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में नमी मापक यंत्र, काटा, छन्ना एवं पंखा, ईपाप मशीन सही पाई गई है। पवन कुमार विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि 500 बोरे उपलब्ध हैं, अभी तक कोई किसान धान बेचने के लिए नही आया है। 03 किसान (शिवप्रताप पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह पचनेही, शान्तिभूषण पुत्र मेवालाल पचनेही, ज्ञान सिंह पुत्र रामविशाल सिंह पचनेही) द्वारा धान बेचने के लिए सम्पर्क किया गया है। जिलाधिकारी पटेल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र आने वाले किसान भाइयों धान बेंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नही आनी चाहिए। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
