City News Uttar Pradesh
झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका
उत्तर प्रदेश

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के मूसानगर में झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई और शव खींचकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। मुहल्ले के लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जांच की और सीओ ने फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। लोगों ने संदेह जताया कि हादसे का रूप देने के लिए शव को झोपड़ी से खींचकर सड़क किनारे फेंककर हत्यारे फरार हो गए। सीओ ने हर बिंदु पर जांच कराने की बात कही है।

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका
अतर्रा के मूसानगर निवासी 50 वर्षीय रामखिलावन मजदूरी करता था और उसकी पत्नी प्रेमा की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा रामबाबू झांसी और छोटा बेटा अखिलेश सूरत में मजदूरी करता है। रामखिलावन झोपड़ी में अकेले रहता था और मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। गुरुवार की सुबह राहगीरों ने अतर्रा-ओरन रो़ड के किनारे शव पड़ा देखा। पहचान होने पर पास ही रहने वाली रामखिलावन की भाभी आशा को सूचना दी। सीओ आनंद पांडेय और थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल शुरू की।


झोपड़ी में मिला चश्मा व खून : जांच के दौरान जहां शव बरामद हुआ, उससे करीब पचास मीटर दूर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में उसका चश्मा और खून मिला। झोपड़ी से सड़क तक खसीटे जाने के निशान देख अनुमान लगाया गया कि सिर पर भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई। सीओ आनंद पांडेय ने बताया कि घटना की वजह पता की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में डिप्थीरिया के प्रकोप का लक्षण बढ़ा : सीएमएस नें अभिभावकों पर ठीकरा फोड़ा

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रदेश में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी हुए इधर से उधर …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

City News Uttar Pradesh

करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़े ‘आरआरसी’ सेंटर: स्वच्छ भारत मिशन ‘भ्रष्टाचार में गुम’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

आपरेशन क्लीन: ई-रिक्शा चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार, तीन रिक्शा भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़