29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, घरवाले रात-दिन बहा रहे है आंसू …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पाकिस्तान की जेल में बंद जिले के युवकों की रिहाई के लिए तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने कदम बढ़ाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री को पत्र लिख रिहाई की मांग की। कहा, उनके विधान सभा क्षेत्र तिंदवारी के तीन युवक हाल में पकड़ लिए गए हैं, जबकि कुछ पहले से बंद हैं। जिसके बाद विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर पत्र लिखा है।

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
तिंदवारी ब्लाक के धौसड़ गांव निवासी चांद बाबू 26 जुलाई को गुजरात के ओखा गए थे। ठेकेदार यहां से मछली पकडऩे के लिए कामगारों को बुलाते हैं। भाई मजीद ने बताया था कि 26 सितंबर को वोट के पायलट कुशा के साथ छह लोग मछली पकडऩे के लिए पोरबंदर से समुद्र में गए थे। अगले दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने वोट पर सवार छह लोगों को सीमा में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ लिया। वोट पर सवार सभी छह लोग पाकिस्तान की जेल में हैं। चांद बाबू के साथ गांव का ही लक्ष्मण और जसईपुर का शैलेंद्र कुमार भी है। एक पखवारा पहले पकड़े गए युवकों के घरों में बमुश्किल चूल्हा जल रहा है।

पाकिस्तान में बंद युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पाकिस्तान की जेल से नरैनी तहसील के पचोखर गांव निवासी रामबहादुर रिहा कर दिए गए और घर पहुंच गए हैं। ब्लाक के जसईपुर और सिंघोली गांव के छह युवक आज भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं, जबकि एक महोबा जिले के लिलवाही गांव का भी शामिल है। सभी नवंबर 2017 को समुद्र में मछली पकडऩे के दौरान पकड़े गए थे। भटककर पाकिस्तान की सीमा में चले गए और उसके बाद से वहीं सीखचों में कैद हैं।


मछली पकडऩे के लिए ठेकेदार के जरिए यहां के लोग से गुजरात जाते हैं। वहां से पोरबंदर से मछली पकडऩे के लिए नावों से समुद्र में उतर जाते हैं। पानी के बहाव और जानकारी के अभाव में भारत से आगे पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने पर पकड़ लिए जाते हैं। तिंदवारी के छह युवक भी पाकिस्तान की जेल में पहले से बंद हैं।


जसईपुर और सिंघौली गांव के छह युवक पाक की जेल में कैद हैं। करीब चार साल से मां-पिता को उनका इंतजार है। जसईपुर गांव के रफीक अहमद, विवेक कुशवाहा, बाबू, रोहित और सिंघौली गांव के राजू कुशवाहा, बिसंडा के बच्ची के अलावा महोबा जिले के लिलवाही गांव निवासी सुनील समेत सात युवक नवंबर 2017 से पाकिस्तान जेल में कैद हैं ।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को देगी विशेष पैकेज, मानदेय में 25 % बढ़ोतरी …

City News Uttar Pradesh

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की ‘जंग’ से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

City News Uttar Pradesh

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पंद्रह साल बाद आया हत्याकांड पर फैसला : एसटीएफ जवानों के गुनाहगार ठोकिया सदस्यों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़