
- शरद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तिंदवारी विधानसभा के ग्राम कुकुवा में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए ‘भाजपा सरकार पर जमकर निशाना’ साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने की।
मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित और पिछड़े वर्ग का लगातार शोषण हो रहा है। प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने कहा “हमारे समाज के लोगों ने भगवान रामचंद्र को नाव से पार” कराया था।
लेकिन आज की ‘सरकार रामराज की बात करके भी जनता को धोखा’ दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सरकार हर मोर्चे पर फेल’ साबित हुई है और ‘जनता का विश्वास’ खो चुकी है। जनसभा में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
इसमें लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू, यूथ सभा राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, अशोक सिंह गौर, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के.के. यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह शामिल रहे। महिला कार्यकर्ताओं में राखी निषाद, फूलमती निषाद, रामकली निषाद के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
