26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम
उत्तर प्रदेश

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में तृतीय ग्राउंड बेकिंग समारोह का आयोजन किया गया। जिसका लाइव टेलीकास्ट कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान शासन द्वारा नामित 3 करोड़ से कम पूंजी निवेश वाले उद्यमियों का सम्मान किया गया।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम
Problems of entrepreneurs will be resolved on priority: DM

लखनऊ में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह में जनपद की 3 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश वाली परियोजना निवेशकों को जीबीसी-3 में जनपद के शासन द्वारा नामित मे० ग्रीनयाना सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, सन स्योर सोलर पार्क 2, अखिल भुवन इंडस्ट्रीज, नितेश इंटरप्राइसेज एवं कृष्णम एग्रो फ़ूड द्वारा भाग लिया गया । इसके अतिरिक्त समारोह में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत चयनित उत्पाद सजर पत्थर शिल्प में द्वारिका प्रसाद सोनी ने उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ स्टॉल लगाकर जनपद का प्रतिनिधित्व किया।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम
Problems of entrepreneurs will be resolved on priority: DM

– उद्यमियों को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

इसी क्रम में जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सेरेमनी में शासन द्वारा नामित तीन करोड से कम पूंजी निवेश वाले उद्यमी मे. अर्चना फ़ूड प्रोडक्ट, लेवरेन्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, बुंदेलखंड इंटरप्राइज़ेस ने कार्यक्रम में भाग लिया। उपरोक्त तीनो इकाइयों के प्रतिनिधियों को निदेशालय, कानपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये ओडीओपी उपहार जिलाधिकारी द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम
Problems of entrepreneurs will be resolved on priority: DM

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के उद्यमियों के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा एवं उनके समक्ष आने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विधायक बांदा सदर के प्रतिनिधि रजत सेठ, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बड़ोखर खुर्द, पुलिस उपाधीक्षक, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र बांदा मो जहीरउद्दीन सिद्दीकी जिला स्तरीय अधिकारी, एवं बाँदा जनपद के अनेक प्रतिष्ठित निवेशक उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा लखनऊ में आयोजित किए गए मुख्य कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त, उद्योग, जिला उद्योग केंद्र बाँदा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

City News Uttar Pradesh

लाइटिंग योजना में ‘करोड़ों’ की चपत: रामघाट में न लाइट बची, न ईमान ! किसकी जेब ‘गरम’ ?

City News Uttar Pradesh

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने’मचाई’ तबाही, किसानों की ‘कमर’ टूटी

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

Admin Team

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में द्वारिकेश यादव अध्यक्ष एवं मनोज लाला महामंत्री निर्वाचित

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिल्हरका बालू खदान माफिया की दबंगई: अवैध खनन एवं परिवहनका तांडव !

ब्रेकिंग न्यूज़