25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, पार्टी ने तैयार की रणनीति !
राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, पार्टी ने तैयार की रणनीति ! …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा
सूत्रों के मुताबिक साढ़े चार वर्ष तक संगठन व सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले विधायकों का टिकट कटेगा। वहीं, साढ़े चार वर्ष में समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर संगठन व सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायकों पर भी गाज गिरेगी। 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके, विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधायकों का टिकट भी कटेगा।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा
पार्टी का मानना है कि जिन विधायकों से स्थानीय जनता, कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी नाराज है उनकी जगह नए चेहरे को मौका देने से फायदा होगा। साथ ही जिन विधायकों पर समय-समय पर अलग-अलग तरह के आरोप लगते रहे हैं उन विधायकों को भी टिकट देने से पार्टी परहेज करेगी। विधानसभा चुनाव 2017 में ज्यादा अंतर से हारे उम्मीदवारों को भी पुन: मैदान में उतारने का जोखिम मोल लेने से पार्टी बचेगी।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा
– राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक जुटे
सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह के स्तर पर भी विभिन्न एजेंसी के जरिये सर्वे कराया जा रहा है। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों का दौरा कर चुनावी फीडबैक लेने के अलावा विभिन्न स्तर से सर्वे करा रहे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, पार्टी ने तैयार की रणनीति !
– भाजपा फूंक-फूंककर रखेगी कदम
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक के साथ 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन में फूंक-फूंक कर कदम रखेगी। एक-एक सीट पर चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए प्रत्याशी चयन किया जाएगा।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी चयन के लिए हर संगठनात्मक जिले से उनके क्षेत्राधिकार की सीटों पर तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय टीमों से भी तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया जाएगा। क्षेत्र व जिलों से आए पैनल पर मंथन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की कमेटी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। कमेटी की ओर से हर सीट के लिए वरीयता के क्रम में दो से तीन नाम का पैनल तैयार कर पार्टी के संसदीय बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

यूपी की सियासत में केशव इन, दिनेश आउट : दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को क्यों रखा गया बरकरार ?

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

भाजपा-संघ की महाबैठक: यूपी पंचायत से विधानसभा तक चुनावी जंग का ‘खाका’ होगा तैयार

City News Uttar Pradesh

बांदा में लल्ले गुरू की ‘सियासत’ फंसी ‘दो पाटों’ के बीच ? तमन्ना दिल में ‘घुट’ गई ?

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़