City News Uttar Pradesh
जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र
उत्तर प्रदेश

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र …

 

– सपा कार्यालय में सदर विधासनसभा सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा कार्यालय में सदर विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों की सबसे ज्यादा मदद की है।

ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों को लैपटाप, मुफ्त सिंचाई व्यवस्था के साथ ही किसानों को फ्री बिजली देने का काम किया। इस बात को लेकर सभी यूथ को बूथ तक जाकर वोट भी बढ़ाना है और बूथ भी जिताना है। राकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ अनर्गल बयानबाजी, महिलाओं का उत्पीड़न कर हमारे कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुकदमें लिखवाए हैं। 2022 में सरकार बनते ही सारे मुकदमे वापस होंगे।

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र

जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा कि 2022 के चुनाव में सपा की युवा शक्ति उप्र के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी। सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर जन-मन विजय अभियान की सफलता भी सुनिश्चित करेगी। उप्र की जाग्रत जनता लोकतांत्रिक-क्रांति लाएगी। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों को साफी, टोपी व झंडा देकर सम्मानित किया गया। इस मीटिंग का संचालन जिला महासचिव हनीफ अहमद ने किया।

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मुशीर अहमद, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, देवराज गुप्ता, सनत दीपू, आशीष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला, दिनेश यादव, प्रदीप परिहार, दीपक गुप्त, सुरेन्द्र मिश्र, रामकिसुन यादव, रवि गुप्ता, यूसुफ वर्मा, मौला बक्श, लक्ष्मी यादव, रामसागर, राजकरन यादव, अशोक यादव, शिवनारायण श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, आलोक यादव, अरविंद यादव, रवि श्रीवास, मेवालाल, रवि कुमार, शिवसागर यादव, राजू तोमर समाजवादी साथी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

जिले में भारी वर्षा की संभावना पर डीएम नें किया रेड अलर्ट: चलेगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह

City News Uttar Pradesh

Banda : सीबीआई की गुजारिश : यौन उत्पीड़न बच्चों के नाम पर चार्ज सीट पर स्याही लगाई जायें …

City News Uttar Pradesh

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज बना अखाड़ा : छात्रों व लैब टेक्नीशियन में मारपीट, तोड़फोड़ में हुआ नुकसान …

City News Uttar Pradesh

बांदा : प्रमुख सचिव एंव नोडल अधिकारी नें परखा विकास कार्य…

City News Uttar Pradesh

Banda : दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन,प्रियंका गांधी का संदेश कैलेंडर किया गया वितरित …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़