31.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी
उत्तर प्रदेश

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को कृषि यंत्रों की अनुदानित योजना में किसान से 50000 रुपये की रिश्वत लेते महोबा के जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


उद्यान विभाग से किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए 90 फीसद तक की छूट उपकरण की खरीद में मिलती है। क्षेत्र के करीब 62 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाना था। इस योजना के लाभ देने के एवज में जिला उद्यान अधिकारी ने पर किसान 50000 रुपये मांगे थे। योजना के तहत दीपू सिंह ठेकेदार से पाइप व उपकरण प्राप्त होने थे। किसानों ने इसकी शिकायत ठेकेदार से की।

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी

कहा कि जिला उद्यान अधिकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं। रुपये न देने पर पात्रता निरस्त कर देंगे। ठेकेदार ने मामले की जानकारी झांसी की एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर शंभू नाथ तिवारी से मिल कर दी।


टीम ने जिला उद्यान अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक किसान को सेट किया। किसान ने उद्यान अधिकारी से पहले ही बात कर ली थी कि वह आज रुपये देने आ रहा है। मंगलवार दोपहर टीम के निर्देशन के अनुसार किसान छतरपुर रोड स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय पहुंचा। टीम के अधिकारी भी अलग-अलग होकर कार्यालय में पहुंच गए। जैसे ही किसान ने उद्यान अधिकारी को रुपये दिए तभी पीछे से आकर टीम के इंस्पेक्टर ने उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। टीम उन्हें महोबा कोतवाली लाई है। मामले में अभी उद्यान अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कमासिन कस्बे के इंडियन बैंक शाखा बनी दलाली का हब, ऋण के नाम पर कमीशन खोरी का खेल जारी …

बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य ! एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर ?

City News Uttar Pradesh

रिटायर्ड तहसीलदार द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी: बीमारी से थे त्रस्त

दहेज की मांग को लेकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर : एफआईआर दर्ज

संघ का पथ संचलन बना आकर्षण : बजे बैंड हुई पुष्प वर्षा

City News Uttar Pradesh

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया ‘आयुर्वेद का महत्व’: गांवों जाकर ‘जागरूकता’ फैलाने का दिया ‘मंत्र’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़